देवघर, जून 14 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के टकरा पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर योग्य लाभुकों का चयन करने ग्राम सभा का आयोजन अरुण कुमार भोक्ता की अध्यक्षता में की गई। मौके पर ग्राम सभा में उप प्रमुख राजेश कुमार मौजद रहे l इस दौरान ग्राम सभा के माध्यम से पुरे पंचायत में योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अनुमोदन किया गया l अनुमोदित लाभुकों की सूची को प्रखंड मुख्यालय भेजा जाएगा l प्रखंड मुख्यालय से योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। ग्राम सभा को लेकर पंचायत के सभी गांवों में लोगों को पंचायत स्तर से सूचना दी गई थी l जिसको लेकर पंचायत स्थित सभी गांव से काफी संख्या में लोग पंचायत भवन पहुंचें और ग्राम सभा में भाग लिया l सरकारी निर्देश के आलोक में वैसे योग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया जाना है, जिनके पास...