प्रधानमंत्री आवास चयन को हुई खुली बैठकें
हमीरपुर, जून 24 -- मौदहा, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में बुधवार को लाभार्थियों के चयन के लिए खुली बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में सूची पढ़कर सुनाई गई और ग्रामीणों से आपत्ति मांगी गई। ग्राम प्रधानों ने दावा किया कि पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। नायक पुरवा ग्राम पंचायत में वर्ष 2024 की वार्षिक सूची के चयन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रशासक सुनील कुमार ने की। बैठक में 227 लोगों की सूची पढ़कर सुनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी नीरज पटेल और ग्राम रोजगार सेवक नीरज सैनी की मौजूदगी में लोगों से आपत्ति मांगी गई। लगभग 70 से 80 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। अब आपत्तियों की जांच के बाद ही चयनित नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत भटुरी और छानी में सचिव अरविंद पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.