प्रधानमंत्री आवास चयन की बैठक संपन्न
हमीरपुर, जून 23 -- मौदहा, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गाम पंचायत में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 की वार्षिक सूची के चयन के अंतर्गत आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान प्रशासक पूनम सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थी सूची को पढ़कर सुनाया गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों द्वारा आवास योजना की सूची के साथ ही लोगों से कहा गया कि यदि किसी को आपत्ति हो तो अभी बता दें, अन्यथा उक्त नाम को फाइनल कर दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्ति न दर्ज कराए जाने पर चयनित नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाल, पंचायत सहायक स्वाति सिंह, रोजगार सेवक अनिल, बालेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।ग्राम प्रशासक पूनम सिंह ने बताया कि पारदर्शी तरीके से सूची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.