प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 47 गांव चयनित, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
कन्नौज, मई 12 -- कन्नौज। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद के चयनित गांवों में बुनियादी सुविधाओं और अवसंरचना विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले गांवों का चयन कर समग्र विकास कराया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ऐसे गांवों को विकसित करना है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और सामाजिक असमानताएं कम की जा सकें। चयनित गांवों में उन कमियों को दूर किया जाएगा, जो अन्य योजनाओं के जरिए पूरी नहीं हो पाती हैं।उन्होंने बताया कि ग्राम विकास योजना तैयार होने के बाद ग्राम स्तरीय और जिला स्तरीय अभिसरण समिति से अनुमोदन लिया जाता है। इसके बाद प्रत्येक गांव को 20 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस राशि से सड़क, नाली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.