प्रधानमंत्री आदर्श गांव में जल्द शुरू होंगे काम
हरदोई, जुलाई 20 -- हरदोई। वीबीजी रामजी योजना के तहत प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना में चयनित गांवों में जल्द विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। जिले भर के 19 विकास खंडों में 578 गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है। इससे इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी। पीने के लिए पानी का पर्याप्त इन्तजाम होगा। सफाई व्यवस्था में भी सुधार कराया जाएगा। गांव के बेरोजगार नौजवानों को वीबीजीरामजी से रोजगार मिलेगा। एपीओ सौरभ रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में प्राथमिकता से काम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.