प्रधानमंत्री आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे
नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, वि.सं.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आयोजित विभिन्न रोजगार मेलों में सरकारी विभागों में नियुक्त किए गए 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित भी करेंगे। सरकार का कहना है कि रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की बड़ी पहल है। इसका उद्देश्य देश में रोजगार के अवसर बढ़ाना और भर्ती प्रक्रिया को तेज करना है। अब तक देशभर में 18 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके जरिए करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में मिलेंगे 51 हजार नियुक्ति पत्र अब 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर में 47 स्थानों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। चयनित युवा भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.