प्रधानमंत्री आज पुनर्विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन राष्ट्र को करेंगे समर्पित
भागलपुर, जुलाई 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसी क्रम में मालदा मंडल के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यह पूर्व रेलवे का सातवां अमृत भारत स्टेशन होगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आज करेंगे पुनर्विकसित मुरी रेलवे जंक्शन का लोकार्पणस्टेशन का पुनर्विकास स्टेशन का पुनर्विकास योजना के प्रथम चरण में 17.94 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। स्टेशन को आधुनिक, यात्री-अनुकूल और दिव्यांगजन के लिए सुगम बनाया गया है। यहां प्रवेश द्वार, नया फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, डिजिटल यात्री सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.