प्रधानमंत्री अवास योजना के लाभार्थियों को देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, 10 हजार लोगों पर होगा असर
धनबाद, सितम्बर 24 -- प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अबतक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे, लेकिन ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है।10 हजार लोग आएंगे दायरे में धनबाद में जितने भी प्रधानमंत्री आवास बने हुए हैं, उन्हें इस दायरे में लाते हुए टैक्स लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद लगभग दस हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आएंगे। धनबाद में दस हजार प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी मिली है, जिनमें से चार हजार प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं तो कुछ मंजूरी तक ही सीमित हैं। प्रधानमंत्री आवास और निर्माणाधीन आवास को टैक्स में दायरे में लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.