पिथौरागढ़, मार्च 11 -- अस्कोट। क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज में प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न ट्रैडो के 74 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया,30 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद उनका चयन अप्रेन्टिसशिप के लिए किया गया। इस दौरान विभिन्न कम्पनियों से आए प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसशिप योजना के तहत उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रकार के आयोजनों से अभ्यर्थियों को सीधे उद्योगों से जुडने का अवसर मिलता है। जिससे उनके कौशल का बेहतर उपयोग हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...