देहरादून, मई 17 -- विकासनगर। प्रधानमंत्री की पेट्रोल, डीजल और ईंधन बचत संबंधी अपील को गंभीरता से लेते हुए रविवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर स्कूटी से क्षेत्र भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में भाग लिया और आमजन को पेट्रोल, डीजल की कम खपत करने का संदेश दिया। विधायक ने स्कूटी से क्षेत्र भ्रमण करते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कम खपत की जानी देशहित में जरूरी है। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर विधायक ने दिया ईंधन बचत का संदेश कहा कि देश में साठ प्रतिशत ईंधन की आपूर्ति युद्धग्रस्त देशों से होती है। पेट्रोल, डीजल के दाम वैश्विक ...