प्रधानमंत्री, अमित शाह और नितिन नवीन ने भी महानायकों को दी श्रद्धांजलि
रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी हूल दिवस पर हूल क्रांति के महानायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया है। सभी नेताओं ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जनजातीय समाज के महानायकों के जज्बे को नमन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि हूल दिवस मातृभूमि के लिए मर-मिटने वाले हमारे आदिवासी समाज के अद्भुत जज्बे का सशक्त प्रतीक है। भारतीय इतिहास के इस गौरवशाली अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे उन सभी वीर-वीरांगनाओं को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने विदेशी शासन के अन्याय का डटकर मुकाबला किया। जनजातीय गरिमा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करती रहेगी। यह भी पढ़ें- झामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.