हरदोई, मार्च 12 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारापुर में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रधानपति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी रामशंकर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे अनुराग, रजनीश, प्रधानपति प्रदीप नारायण और दीप नारायण ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...