हरदोई, मार्च 12 -- सांडी। थाना क्षेत्र के गांव मुरौली कठेरियान में शिव मंदिर पर हैंडपंप की बोरिंग कराते समय प्रधानपति एवं सपा नेता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता और पुत्र के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिलग्राम ब्लॉक की ग्रामसभा मुरौली कठेरियान में आरती वर्मा वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। बताया गया कि बुधवार सुबह उनके पति सतेन्द्र कुमार पानू गांव स्थित शिव मंदिर पर पुराने हैंडपंप की बोरिंग करवा रहे थे। सतेंद्र कुमार पानू सपा अंबेडकर वाहिनी में राष्ट्रीय महासिचव हैं। उनका आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अयोध्या प्रसाद और उसके पुत्र ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सतेन्द्र कुमार पानू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उप...