भदोही, मार्च 9 -- ज्ञानपुर (भदोही), संवदादाता। क्षेत्र के पिपरगांव में सोमवार की सुबह 55 वर्षीय जैसलाल सरोज नामक चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए प्रधान के बेटे समेत दो को हिरासत में लिया। विवाद हैंडपंप पाइप बदलने की मांग को लेकर प्रधान आवास पर हुआ था। उक्त गांव निवासी लालता सरोज के बेटे जैसलाल सरोज ज्ञानपुर कोतवाली में चौकीदार हैं। सोमवार की सुबह वह प्रधान के यहां हैंडपंप पाइप बदलने की मांग को लेकर गए थे। आरोप है कि कहासुनी के बाद प्रधान के बेटे ने पीछे से उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिसके बाद शरीर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही प्रकरण की पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.