धनबाद, मई 1 -- विधायक चंद्रदेव महतो के प्रयास से प्रधानखंता छाताकुल्ही के ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। आजादी के बाद पहली बार मुख्य सड़क से प्रधानखंता छाताकुल्ही गांव तक सड़क का निर्माण होगा। डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल के अनुमोदन के आलोक में उपायुक्त ने 16 अप्रैल को सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से एक करोड़ 95 लाख 39 हजार 500 रुपये की लागत से किया जाएगा। दूसरी ओर, रेलवे प्रबंधन ने भी इस सड़क निर्माण के लिए एनओसी दे दी है। बलियापुर-गोविंदपुर मुख्य सड़क से गांव तक सड़क बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व में मुख्य सड़क और गांव के बीच रेल लाइन निर्माण में सबसे बड़ी बाधक थी, जिससे ट्रेन रुकने पर ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। हाल ही में रेल प्रबंधन द्वारा अंडरपास का निर्माण...