संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, राहुल राय। नाथनगर ब्लाक के चन्दापार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने गबन की धनराशि को सरकारी खाते में जमा करा दिया है। धनराशि जमा होने के बाद बीडीओ ने तीनों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों में अनियमितता पर पंचायत सचिव को नोटिसजांच की प्रक्रिया ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को लेकर हुई शिकायत के बाद जनपद स्तरीय दो सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। जांच में 2 लाख 34 हजार 162 रुपए के गबन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसके दोषियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद गबन की धनराशि को जिम्मेदारों ने जमा कर दिया। यह भी पढ़ें- बांकेगंज की भरिगवां के प्रधान सहित चार सचिवों को नोटिसशिकायत और जांच कमेटी उपायुक्त मनरेगा...