प्रद्युम्न के शानदार खेल से यूपी बनी नॉर्थ जोन चैंपियन
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- फतेहपुर। देहरादून में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित नॉर्थ जोन नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में दोआबा के लाल प्रद्युम्न पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत यूपी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिले के रोलबॉल संघ के महासचिव एवं कोच मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में आयोजित 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रद्युम्न का चयन उत्तर प्रदेश टीम के लिए हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में विवान ने जीता सोना प्रद्युम्न इससे पहले भी जिले और प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.