देहरादून, जनवरी 12 -- रायपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रद्युम्न बिष्ट और सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल। एथलेटिक्स के अलावा वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, पिट्टू व मुर्गा झपट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें 970 प्रतिभागियों ने अपना दम दिखाया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित चैंपियनशिप में बालक अंडर-14 वर्ग के 60 मीटर दौड़ में अभिनव पालीवाल, 600 मीटर दौड़ में रुद्र सेमवाल, लंबी कूद में शौर्य मनवाल, गोला फेंक में अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि बालिका अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अवंतिका रावत, 600 मीटर दौड़ में गायत्री शर्मा, लंबी कूद में गायत्री ने बाजी मारी। कबड्डी में रायपुर को पहला और नेहरूग्राम को दूसरा स्थान मिला। बालक अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.