हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस। होलिका दहन को लेकर विद्वानों में अलग मत है। इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। युवा पंडित परिषद ने मंगलवार की भोर में पांच बजकर 19 मिनट पर होलिका दहन की बात कही है। वहीं इसी बीच शुक्रवार को शहर को आगरा रोड स्थित हनुमान बगीची में विद्वानों की बैठक हुई। बैठक में दो मार्च को प्रदोष काल में शाम छह बजकर 17 मिनट से आठ बजकर 21 मिनट तक होलिका दहन की बात कही है। विद्वानों की मानें तो धर्म शास्त्रानुसार निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु एवं चालीस से अधिक विविध पंचांगों के निर्देश आधार पर दो मार्च सोमवार सायंकाल प्रदोष वेला में छह बजकर 17 मिनट से आठ बजकर 21 मिनट पर होलिका दहन शुभ रहेगा। विद्वानों का कहना है कि भद्रा का विचार भी धर्म सिन्धु ग्रंथ के आधार पर करते हुये सर्व सम्मति से प्रदोष वेला को ही सर्वोत्तम माना। इस मौके पर पंडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.