प्रदेश स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक
चंदौली, अगस्त 20 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बालक-बालिका कराटे प्रतियोगिता में नगर पंचायत चकिया क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बीते 16 से 20 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में मोहित चौहान ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा निखिलेश कुमार भारतीय ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने कोच नीरज गुप्ता को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के अनुशासन और मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करने का परिणाम है कि उन्हें उत्तर प्रदेश स्तर पर पदक जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालिकाओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.