गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। चयन प्रक्रिया वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। मंगलवार को आरएसओ आले हैदर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जूनियर बालिका वर्ग के लिए 20 फरवरी को ट्रायल सुबह 9 बजे से जिला स्तरीय तथा दोपहर 12 बजे से मंडल स्तर के लिए होगा। इस वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में होगी। जूनियर बालिका वर्ग में एक जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ी ही पात्र होंगी। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग के लिए नौ मार्च प्रातः 9 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल जबकि दोपहर 12 बजे से मंडलीय ट्रायल होगा। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.