कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तर पर चयन आयोजित किये जायेगे। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 9 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में होगा। पुरुष वर्ग का मंडलीय ट्रायल 10 जनवरी तथा महिला वर्ग का 11 जनवरी को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय व महाविद्यालय के सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों को समय से चयन में भेजें। प्रत्येक खिलाड़ी को आयु प्रमाण के लिए विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.