बरेली, जनवरी 6 -- सात से 12 जनवरी तक मेरठ में होनी वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर सोमवार को हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के बाद टीम चयनित की गई। ट्रायल में चारों जिलों की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित टीम में शाहजहांपुर की नेहा, वर्षा, अंशिका, रोशनी, सिमरन, मानवी, बरेली की अंशिका गोले, रागिनी, शृष्टि, पीलीभीत की सायमा, रुचि, वंदना, बदायूं की खुशी, लवली, सुंदरी, खुशी कुमारी को चुना गया है। वहीं आरक्षित खिलाड़ियों में सारिका, वैष्णवी, शयाबा, आलिया को रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.