प्रदेश स्तरीय वालीबाल में में चमके खाबड़ी के खिलाड़ी
अमरोहा, सितम्बर 29 -- क्षेत्र के गांव खाबड़ी के रतन बाबा टिकैत इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अलम ने मुरादाबाद मंडल की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में मुरादाबाद मंडल ने मेजबान प्रयागराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के साथ हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद मंडल ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा भूमिका सिंह व कक्षा 10 की छात्रा सोनी ने मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद मंडल की टीम को गोरखपुर के हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.