सहारनपुर, जून 18 -- देवबंद। सहारनपुर में खेल निदेशालय उप्र. बाक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दून हिल्स एकेडमी की छात्रा आराध्या चोपड़ा ने 55-58 किलो भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरुवार को आराध्या चोपड़ा का स्कूल परिसर में अभिनंदन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा, डायरेक्टर तनुराज वर्मा और प्राधानाचार्य डॉ. अंजलि वर्मा ने रजत पदक विजेता छात्रा आराध्या चोपड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की। तनूराज वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मंडलो की 500 प्रतिभागी छात्राओं ने किया था प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय, परिवार और जनपद के लिए गर्व का विषय है। वहीं आराध्या...