प्रदेश स्तरीय प्रयोगशला में जांच के लिए भेजे गए दो नमूने
संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड - दो सतीश कुमार के निर्देशन में सब्जी मसाला के प्रति विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मेंहदावल तहसील स्थित न्यू भारतीय एंटरप्राइजेज पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से पतंजलि बंधानी हींग का एक नमूना संग्रहीत किया है।गोविंद किराना स्टोर नन्दौर से एक सैंपल कबाब चीनी का सील किया गया है। उक्त खाद्य कारोबारकर्ता ने सैंपल के प्रपत्र में हस्ताक्षर नहीं किए और ना ही उक्त खाद्य पदार्थ कबाब चीनी के क्रय संबंधी बिल बाउचर प्रस्तुत कर सके जो कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- खुले में रखी 20.54 किलो मिर्च सील, 19 नूमने जांच के लिए संकलित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.