प्रदेश स्तरीय तैराकी के लिए बरेली टीम का चयन
बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरण ताल में रविवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पुरुष और महिला तैराकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। ट्रायल के आधार पर अमन, विशेष अरोड़ा और श्रेया पांडेय का चयन बरेली टीम के लिए किया गया। अमन का चयन बैकस्ट्रोक 100 व 200 मीटर और फ्रीस्टाइल 100 मीटर में, विशेष अरोड़ा का बैकस्ट्रोक 50 मीटर व फ्रीस्टाइल 100 मीटर में एवं श्रेया पांडेय का बैकस्ट्रोक 50 व 100 मीटर और फ्रीस्टाइल 50 मीटर में हुआ। प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से एक सितंबर तक वाराणसी में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.