प्रदेश स्तरीय टीम ने की नामचीन डेरियों पर छापेमारी
बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रदेश स्तरीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जनपद में कई डेयरियों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान गुलावठी, सिकंदराबाद, डिबाई, जहांगीराबाद सहित नगर क्षेत्र के कई स्थानों को जांच के दायरे में लिया गया। टीम ने गुलावठी और डिबाई क्षेत्र में एक बड़े जनप्रतिनिधि के प्रतिष्ठान पर भी जांच की। इसके अतिरिक्त, सिकंदराबाद, डिबाई, जहांगीराबाद में पनीर निर्माताओं सहित तीन कलेक्शन सेंटर और नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा में डेरी पर भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। करीब 15 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की, जिससे डेयरी संचालकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीमों ने विभिन्न स्थानों से दूध, पनीर और अन्य डेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.