पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- पीलीभीत। मऊ में चार से नौ अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जिले से चयनित बालिका हॉकी खिलाड़ी बरेली मंडल की ओर से टीम में शामिल होगी। चयनित सभी बालिका हॉकी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स बरेली में बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। बरेली में हुए चयन/ट्रायल्स में पीलीभीत की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंशिका, नंदनी, सायमा अंसारी, रुचि का चयन किया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर नैना, मान्या का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- जूनियर बालिका मंडलीय हॉकी टीम का चयन चयनित सभी बालिका हॉकी खिलाड़ी गांधी स्...