प्रदेश स्तरीय कुश्ती में मुरादाबाद के पहलवानों ने जीते सात पदक
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, इटावा में 3 से 5 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय बालक कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें मुरादाबाद के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों ने प्रतिभाग किया। मुरादाबाद मंडल ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य समेत कुल सात पदक हासिल कर 168 अंकों के साथ चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक ने रजत, जबकि 70 किग्रा में मोहम्मद अफ्फान और शिवम यादव ने कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन के 97 किग्रा में मनन ढिल्लो ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 किग्रा में शिवम, 77 किग्रा में आकाश यादव और 82 किग्रा में नितिन गौड़ ने कांस्य पदक अपने नाम किए।पदक यह भी पढ़ें- Moradabad News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.