प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंशिका ने जीता कांस्य पदक
अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- उपलब्धि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की छात्रा हैंअंशिका नेबीएसए ने अंशिका को दी बधाई, जनपद के खाते में जुड़ा एक और पदकअम्बेडकरनगर, संवाददाता। देवरिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की छात्रा अंशिका ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 46 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में जनपद की दो बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की अंशिका (46 किग्रा) के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भियांव की छात्रा प्रिया यादव ने भी 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.