प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर के खिलाड़ी विनय विश्वकर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ाया है। सहारनपुर में 20 सितंबर 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में विनय ने कई मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। पदक जीतने की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने विनय विश्वकर्मा को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कुराश टीम के कोच विनीत सिंह यादव तथा टीम मैनेजर सुनील कुमार धुरिया के मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों की भी सराहना करते हुए इसे पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।...