बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। जिला क्रीडाधिकारी ने अमित रिछारिया ने बताया कि जनपद अयोध्या में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक/बालिका एवं प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/ महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन छह से 16 जनवरी तक होंगी। जिसमें मंडल स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता चयन/ट्रायल्स का आयोजन बरेली के डोरी लाल स्पोटर्स स्टेडियम में तीन जनवरी को 10 बजे से किया जायेगा। जनपद स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बालिका एवं सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता चयन/ट्रायल एक जनवरी को सुबह 10 बजे स्पोटर्स स्टेडियम बदायूं में किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.