रिषिकेष, सितम्बर 8 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ। जिसमें प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रश्न मंच के विजेताओं का भी सम्मान किया गया।

एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय के सह शारीरिक प्रमुख दिविशंकर नैथानी ने बताया कि पांच से छह सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता के अंडर- 14 में 400 मी...