गंगापार, जून 11 -- परानीपुर गांव के सामने करोड़ों रुपये से निर्मित हो रही सड़क का औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम में रहे अधिकारियों के काफिले को देख परानीपुर गंगाघाट से बालू लादकर चलने वाले वाहनों में हड़कम्प की स्थिति रही। बिना नंबर प्लेट व बिना रवन्ना को बालू लादकर फर्राटा भरने वाले वाहन इधर-उधर भागने लगे, इन वाहन चालकों को किसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार लिखे कई वाहन से खनन विभाग की टीम गंगाघाट पहुंचने वाली है। अभी टीम दो किलोमीटर सड़क पर खड़ी है। जानकारी पाते ही बालू की ढुलाई करने वाले वाहन संचालकों में हड़कम्प मच गया। बताते चले कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम के साथ परानीपुर गंगाघाट बालू क्षेत्र का निरीक्षण करने टीम अक्सर पहुंच रही है, जिससे ऐसी स्थिति अक्सर हो जा रही है, हालाकि बालू का भंडारण व बालू की खरीद करने वालों के अपने कुछ लोग वा...