प्रदेश सरकार महंगाई पर रोक लगाए : नरेश अग्रवाल
हरदोई, अगस्त 26 -- हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता को राहत देने के लिए सरकार के साथ व्यापारियों को भी सहयोग करना चाहिए। बुधवार दोपहर बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में देश तीसरे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार की ओर से की गई घोषणाओं का स्वागत किया। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने वृद्ध महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त यात्रा के फैसले को सराहनीय बताया। कहा कि एक लाख सरकारी भर्तियां होने से युवाओं को राहत मिलेगी। 25 लाख युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.