आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे पर बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज विनोद राजभर ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लोकहित में अनेक नवीन जन कल्याण की योजनाओं और परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। विकास के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया गया है। सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश सरकार अन्त्योदय वर्ग को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।इससे पहले हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के शिक्षक अर्पित ...