प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। जिले में 82 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: आज 52.55 लाख होगा पौधरोपण, प्रमुख सचिव ने संरक्षण पर दिया जोर पेड़ मानव जीवन के ल...