प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों में दो लाख से अधिक ने किया योग
प्रयागराज, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दो लाख से अधिक लोगों ने अलग-अलग सरकारी आयोजनों में योग किया। संगम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में लगभग आठ हजार लोगों ने सामूहिक योग किया। सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में भी योग कार्यक्रम हुए, जहां सबसे अधिक 1,39,043 लोगों ने भागीदारी की। जिले के सभी 23 ब्लॉक मुख्यालयों पर करीब 5,980, नगर पंचायतों एवं वार्डों में 1,762 तथा सभी आठ तहसील मुख्यालयों पर 1,204 लोगों ने योग किया नगर निगम क्षेत्र में करीब 300 और अलग-अलग संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 2,400 प्रतिभागियों ने योग किया। इसी प्रकार उच्च न्यायालय में 168, सिविल कोर्ट 129, पुलिस लाइन 431 और जिला जेल में 1,117 लोगों नो योग किया। यह भी पढ़ें- 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.