मथुरा, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष के पूर्ण होने पर कलक्ट्रेट सभागार में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 9 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों व प्रदर्शनियों का अवलोकन करके उनके उत्पादों/योजनाओं/उपलब्धियों आदि की जानकारी ली। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार में पिछले 9 वर्षों में ...