सहारनपुर, जुलाई 18 -- गंगोह। लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कीर्ति चौधरी ने उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा आयोजित हुई भविष्य युवा संगम-2026 मे प्रतिभाग हेतु चयनित होकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कई कौशल और प्रतिभाओं की धनी कीर्ति चौधरी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अजय बाबू शर्मा, विभागीय प्राध्यापक अभिलाष कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ किशन स्वरूप राणा, रचना मिश्रा, रेनम मलिक सहित समस्त प्राध्यापक मंडल और कार्यालय स्टाफ ने अपनी शुभकामनाए दी है। ज्ञातव्य हो कि उक्त छात्रा महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में छात्र सहायता पटल पर भी स्वयंसेविका के रूप में अपना योगदान देकर एक नज़ीर पेश कर रही है। यह भी पढ़ें- आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में राज्य टॉपर्स को 100% निःशुल्क शिक...