हापुड़, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सभी विभागों की स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा। डीएम ने मेले के आयोजन से पहले अटल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़ रोड के डिवाइडर को मेले के दौरान तीन दिन के लिए खोलने, गढ़ रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप पर पार्किग की व्यवस्था कराने आदि के दिशा निर्देश दिए।हर साल की भांति इस साल भी उत्तर प्रदेश के नौ साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में आयोजित हो सकता है। डीएम अभिषेक पांडेय ने अपने अधिनिस्थ अधिकारियों के साथ अटल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में सभी विभागों की स्टॉल प्रदर्शित होनी चाहिए। इन स्टॉ...