प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रहीः विजेंद्र सिंह
अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़। पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी विजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गेहूं की फसल के मूल्य में Rs.130 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि किसानों के साथ धोखा है। प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। महंगाई में लागत मूल्य 2500 प्रति बीघा बढ़ा है और एक बीघा के चार कुंतल पैदावार पर सरकार ने 520 रुपए बढ़ाए हैं। घाटे के साथ अत्याचार है। जबकि देश प्रदेश की सरकारों के मुखिया किसानों के उत्पादन पर लाभकारी दुहाई दे रहे हैं। किसान दो वर्षों से बर्बाद होकर आलू की खड़ी फसल को जोत रहे हैं। खाद बीज कीटनाशक दवाओं एवं मजदूरी में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रही है। बढ़ी हुई मूल्य वृद्धि की घोर निंदा करता हूं और सरकार के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से यह मांग करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.