विकासनगर, अप्रैल 29 -- नारी वंदन अधिनियम को लेकर राज्य सरकार की ओर से आहूत एक दिवसीय सत्र को कांग्रेस ने जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद करने वाला करार दिया है। कांग्रेस के पछुवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा और उनकी केंद्र व राज्य की सरकारें महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहती बल्कि विधायी पेंच फंसा कर महिलाओं को आरक्षण के नाम पर कई ओर साल इंतजार कराना चाहती है। लिहाजा राज्य विधानसभा से केंद्र सरकार को महिलाओं को जल्द 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कर कर भेजने के बजाय निंदा प्रस्ताव पास किया जिसका कोई विधायी मूल्य नहीं है। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.