बदायूं, सितम्बर 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते हुये प्रदेश के आउटसोर्स कार्मिकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणायें कीं एवं निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया। सीएम के कार्यक्रम सजीव प्रसारण डायट स्थित ऑडिटोरियम में देखा गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पारिश्रमिक में वृद्धि, समय से भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई एवं सेवा सुरक्षा से जुड़ी घोषणायें लाखों कार्मिकों के लिये बड़ी राहत है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिक विभिन्न सरकारी विभागों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पारिश्रमिक में बढ़ोत...