प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान
रुडकी, सितम्बर 21 -- रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक सोमवार को विद्युत वितरण खंड ग्रामीण, रुड़की के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तराखंड राज्य काउंसिल एटक के प्रस्तावित प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दीपक शांडिल्य ने सभी साथियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में सुरेंद्र शर्मा, दीपक शांडिल्य, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, अनुप गोगिया, नीरज कपिल, कुलदीप शर्मा, सर्वेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.