चतरा, मई 8 -- इटखोरी प्रतिनिधि झारखंड भाजपा के ओबीसी मोर्चा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दुलार ठाकुर ने पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आगामी वर्षों में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होगा। इन चुनाव परिणामों का राष्ट्रीय स्तर पर तथा आगामी चुनावों पर व्यापक असर पड़ेगा और पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...