रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति, जिलाध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को रेडियम रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने और छोटे दुकानदारों के 10 लाख रुपये तक के ऋण माफ करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु और बीरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगा। इसी कड़ी में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस और डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर 23 मार्च को रांची में आरक्षण बढ़ाओ-रोजगार दो सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, वैश्य दिवस पर 23 अप्रैल को रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।समापन पर पूर्व न्यायाधीश एवं वैश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.