वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के महाविद्यालयों की रैंकिंग में यूपी कॉलेज एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचा है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमाण पोर्टल की मई की समीक्षा में यूपी कॉलेज ने 75.14 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यूपी कॉलेज ने औसत के दोगुने से ज्यादा अंकों से पहला स्थान बनाया है। प्रदेश का औसत स्कोर 34.62 रहा। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी रैंकिंग में इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ 69.82 अंकों के साथ दूसरे, एपी सेन जुबली गर्ल्स मेमोरियल पीजी कॉलेज लखनऊ 69.58 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मूल्यांकन 44 शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मानकों पर आधारित था। यह भी पढ़ें- प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू अव्वल इनमें छात्र फीडबैक, बेस्ट प्रैक्टिस, आईएसओ प्रमाणन, ग्रीन कैंपस, ई-कंटेंट, एलएमएस, इंटर्न...