रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एसआईआर, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एमएमडीआर कानून और ओबीसी कॉलम हटाने के विरोध में प्रदेश राजद आगामी आठ अक्टूबर को मशाल जुलूस निकालेगा। इस दौरान राजद कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए जनजागरण अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को पंचवटी मैदान के समीप जिला राजद की महत्वपूर्ण बैठक की गई। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आठ अक्तूबर को सभी 24 जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रांची में आयोजित होने वाले मशाल जुलूस सह पदयात्रा जनजागरण अभियान की शुरुआत धुर्वा स्थित शर्मा रोड चौक से होगी। यह भी पढ़ें- सीईसी को हटाने के लिए इंडिया गठबं...